Thursday, January 13, 2011

वक़्त के पलों की कहानी ...

एक वक़्त गुज़र गया
और इन बीते वक़्त के पलों की कहानी ...
कुछ खोया ....कुछ पाया...
कुछ ख़ुशी...कुछ दर्द हिस्से में आया ....
कभी किसी पे गुस्सा तो कभी प्यार आया
कभी किये सब काम मनचाहे मनमस्त ...
कभी की गलती और उनसे अनुभव  आया
में न बदला ..तू भी  न बदला....
फिर कैसे सब तरफ कुछ बदलाव आया ..
छिन ली किस्मत ने प्यारा कुछ हमसे
पर साथ ही हमने  खुद को  पहचान पाया
बीत गया वो वक़्त जिसपे हमने हक़ जताया
दे गया कुछ यादें  और कुछ सीख पाया  
ज़िन्दगी की यादों में सम पाया  ...
तुझे खोया ..खुद को पाया .....

No comments: