Wednesday, December 22, 2010

एक प्रेम कहानी .....

चेहरों के भीड़ में , ...दुनिया की राह में ...
 एक चेहरा था मै ,  एक चेहरा थे तुम....
मिलते ही आखों ने रिश्ता पहचाना ...
होंठो पे बात .बातों मै सुर ..सुर मै गीत ..
गीतों मै प्यार का ..एक बंधन का एहसास ..
तेरा मेरा रिश्ता अहसासों की कहानी.... मन दीवाना..मीरा भी दीवानी.. खो गए हम सपनो के आगोश मै .....
चुपके से प्यार छु गया ज़िन्दगी ....

पर आज न जाने तुमने क्या कह दिया ...
थम गयी धड़कन ..रुक गयी ज़िन्दगी ..
पलकों मै बस यादें...और यादों मै पानी ...
भीग गयी ज़िन्दगी यादों की बोछार से ...
अधूरा अनसुना ही रह गया ये प्यार का किस्सा
कभी तू सुन नहीं पाया ..  कभी मै कह नहीं पाया
लोग यहाँ कहते है मेरी आँख मै आसूं है... तेरे साथ मै जो मोती थे ...वो आज पानी है ...

No comments: